फतेहपुर, जून 11 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मुड़ेरा गांव का 16 वर्षीय किशोर आर्यन सिंह बुधवार दोपहर अचानक लापता हो गया। पिता सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर से बिना बताए कहीं चला गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर पूछताछ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...