उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवाददाता किशोर की हत्या कर शव मिट्टी में दबाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।माधोगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव निवासी परमाल सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया बताया कि उसके पुत्र कमल प्रताप की गांव के कुछ लोगों ने हत्या कर शव को मिट्टी में दबा दिया था जिसका मुकदमा माधोगढ़ कोतवाली में दर्ज है पुलिस अभी तक दो आरोपी रोहित यज्ञिक व तेजा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के परिजनों को पकड़ लिया था लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया जबकि पकड़े गए आरोपियों ने तीनों लोगों के हत्या में शामिल होने की बात कबूल की थी। चलते उक...