किशोर हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच करेगी
नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर के बनवारीवास गांव के रहने वाले किशोर गोपाल शर्मा हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। जेवर कोतवाली से प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई है। बनवारीवास गांव से 15 वर्षीय किशोर गोपाल शर्मा 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। 22 मई को गोपाल का शव पड़ोस के रोही गांव के बंद पड़े मकान के अंदर कमरे में पड़ा मिला था। परिजन घटना के बाद से ही जघन्य तरीके से हत्या करने के आरोप लगाते आ रहे हैं। साथ ही, विपक्ष दल भी हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गोपाल शर्मा हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। फिलहाल जेवर कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही थी। अब इस केस को क्राइम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.