किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर
बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान किशोर-किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान बच्चों व युवाओं के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किशोरों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं और जागरूकता कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाए जाएं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.