शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत संचालित पीयर प्रोग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सोमवार को सीएमओ सभागार में सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आरकेएसके द्वारा सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम बताया गया कि आठ ब्लॉकों में संचालित है, जिसके तहत पीयर एजुकेटर विद्यालयों एवं स्कूल से बाहर रहने वाले किशोर-किशोरियों को पोषण, प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, नशा मुक्ति और लिंग आधारित हिंसा जैसे विषयों पर जागरूक करते हैं। कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य काउंसलर जितिन मिश्रा, अमित कुमार, अजय कुमार, सोमेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.