ललितपुर, मई 29 -- तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजावन निवासी एक व्यक्ति ने अपने 17 वर्षीय पुत्र के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम रजावन निवासी मथुरा प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 25 मई की रात करीब 9 बजे उनका पुत्र आशीष कुशवाहा रेमेशपुरा पुलिया के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने तहर...