अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में दलित किशोर से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अढ़नपुर निवासी दिव्यांशू उर्फ विवेक पुत्र राजमणि ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दोपहर में गांव के ही आलोक निषाद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की और अपमानित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...