आगरा, मार्च 16 -- सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर के साथ कुकृत्य की घटना हुई। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा लिखा। आरोपित गांव सुनारी निवासी अजय उर्फ अज्जू है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। घटना 14 मार्च की रात की है। आरोप है कि अजय जबरन किशोर को पकड़कर एक घर में ले गया था। उसके साथ कुकृत्य किया। किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे थाने लेकर आए। आरोपित के पकड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर उसे लेकर कई मैसेज वायरल हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपित पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। हालांकि आरोपित के खिलाफ पहले किसी ने शिकायत नहीं की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.