किशोर साइकिल समेत लापता
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रतनमई गांव से 13 वर्षीय किशोर मंगलवार सुबह से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रतनमई निवासी आरती सिंह का 13 वर्षीय बेटा अक्षय सिंह मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के घर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मां आरती सिंह ने बुधवार को दिलीपपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.