किशोर सांप डसने पर हुआ अचेत, जिला अस्पताल रेफर
उरई, जून 2 -- कालपी। संवाददाता आलमपुर निवासी 16 वर्षीय सनी को घर से निकलते समय जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही किशोर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल शोर मचाया और बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए।सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक चक ने किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। जांच के बाद हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के आसपास सफाई और दवा छिड़काव की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल किशोर का इलाज जिला अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.