आगरा, मई 4 -- जैतपुर कस्बे में घर में सो रहे किशोर को सांप ने काट लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सांप को पकड़ लिया। सांप को थैले में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। इधर किशोर को आगरा के एसएन अस्पताल रैफर किया गया है। नंदगवा रोड जैतपुर स्थित भजनलाल गली में रविवार की रात हनी यादव का 13 साल का बेटा अंश उर्फ गोलू अपनी बहन खुशी के साथ बिस्तर पर सो रहा था। रात में अंश उर्फ गोलू को सांप ने कमर के ऊपर डस लिया। सर्पदंश के बाद वह चीख पड़ा। परिजन मौके पर पहुंचे तो सांप को देखकर घबरा गये। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से जख्मी आनन-फानन में उन्होंने सांप को पकड़ा और थैले में बंद कर लिया। परिजन अंश उर्फ गोलू के साथ सांप को लेकर जैतपुरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर सांप को देख कर मौजूद लोग घबरा गये। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.