बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोर समेत पांच लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। इन घटनाओं से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घर के आंगन में लटका था शव: रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 55 वर्षीय राजपाल का शव उसके घर के आंगन में रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि राजपाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.