प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। किशोर संप्रेक्षण गृह में बीते महीने हुई मारपीट के मामले में सहायक अधीक्षक पर गाज गिरेगी।जानकर किशोर संप्रेक्षण गृह की स्थिति को नियंत्रित न करने, चार सदस्यीय जांच टीम पर अशोभनीय टिप्पणी करने और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निरीक्षण के दौरान जानबूझकर अवकाश लेकर स्थिति असहज करने के आरोप में सीडीओ हर्षिका सिंह ने सहायक अधीक्षक राकेश कुमार चौरसिया को दोषी मानते हुए, उन्हें हटाने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...