किशोर संदिग्ध दशा में लापता, तलाश में जुटी पुलिस
कौशाम्बी, मई 23 -- संदीपनघाट थाने के पट्टी परवेजाबाद गांव का एक किशोर घर से निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परेशान परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस चौकी मूरतगंज क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद निवासी छक्कन अली पुत्र शहजाद अली खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। परिजनों के मुताबिक उनका 18 वर्षीय पुत्र मो. साहिल गुरुवार सुबह रोजाना की तरह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित के यहां गया होगा, लेकिन रात होने तक घर नहीं पहुंचने पर चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.