मेरठ, अप्रैल 5 -- रेलवे रोड थाना क्षेत्र से एक किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोर के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। मकबरा डिग्गी निवासी गांधी पत्नी अफरीन ने बताया कि 25 मार्च की सुबह उसका 17 वषीय बेटा समीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर परिजनो ने रेलवे रोड थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर देकर आशंका जताई कि समीर का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। रेलवे रोड थाना प्रभारी जर्नादन प्रसाद ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...