बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखरपुर निवासी खालिद फैसल ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मेरा 16 वर्षीय भाई सलमान फैसल 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से चला गया है। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.