किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
बुलंदशहर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरनगर से वापस घर लौट रहा किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने किशोर को ढूंढने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अजीमुद्दीन निवासी सैयद फैज उल इस्लाम उम्र 18 पुत्र सैयद जुबेर उल इस्लाम करीब पांच दिन से लापता है। बीते शुक्रवार को फैज अपनी नानी के घर मुजफ्फरनगर गया था। रविवार को फैज बस में बैठकर अपने घर वापस गुलावठी आ रहा था। लेकिन देर रात तक भी फैज घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने मुजफ्फरनगर फोन मिलाया तो वहां से सूचना मिली के फैज सुबह वाली गाड़ी से ही गुलावठी के लिए निकल चुका है। परिवारजनों ने फैज को रिश्तेदारी सहित सभी जगह पर ढूंढा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.