किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, दर्ज कराई गुमशुदगी
बिजनौर, जून 1 -- शेरकोट। ग्राम हरेवली निवासी 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना से परिजनों में हड़कंप मचा गया। हरेवली निवासी मलखान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र शाम के समय घर से खाने-पीने का सामान लेने के लिए गांव में ही उमर की चक्की की दुकान पर गया था। सामान खरीदने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हरिहरगंज के मेनरोड निवासी किशोर लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.