देवघर, जनवरी 24 -- देवघर। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनमें शिक्षा का नशा होना अनिवार्य है। उक्त बातें देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वरीय समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने बसंत पंचमी के अवसर पर महेशमारा में सुपर 50 विद्यार्थी कुलम स्कूल उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कही। मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर स्कूल का शुभारंभ करते हुए डॉ. सुनील ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल साक्षर होना काफी नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और लगन को पढ़ाई में लगाना चाहिए। समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्या सरिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.