बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहसील में बताया है उसका 7 वर्षीय बेटा सोमवार की शाम को बच्चों के साथ सरकारी स्कूल के समीप खेल रहा था। इस दौरान वहां गांव निवासी एक 14 वर्षीय आरोपी आया। मासूम को धमका डरा कर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। किशोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...