किशोर पर हमला कर किया घायल
बलिया, मई 9 -- बांसडीहरोड। इलाके के परसपुर गांव में शुक्रवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर एक पक्ष के लोगों ने गांव के 17 वर्षीय अभिमन्यु साहनी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में किशोर के परिजनों ने बताया है कि अस्पताल इलाज के लिए लेकर जाने पर मनबढ़ आरोपी वहां पर भी पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में किशोर के चाचा की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। एसओ वंश बहादुर सिंह का कहना है कि तहकीकात के साथ ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.