किशोर पर धारदार हथियारों से वार कर किया घायल
हापुड़, जुलाई 31 -- कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर रिश्तेदारी में जा रहे एक किशोर को पांच नामजद और 10-12 अज्ञात युवकों ने बाइकों से रोक लिया। उस पर धारदार हथियारों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक अचेत अवस्था में सड़क पर गिर गया। जिसे मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी संजय कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र वासुदेव गांव से हापुड़ एक रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह फ्रीगंज रोड पर पहुंचा तो भानू त्यागी, लवी, शिवम, कार्तिक, वासु तथा 10-12 अज्ञात लड़कों ने बाइकों से उसे रोड लिया। आरोपियों ने पीड़ित के पुत्र की छाती, सिर और गर्दन, कलाई में हथियारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.