प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। चक मुंडेरा चुंगी निवासी राजेश यादव के 16 वर्षीय बेटे विराट पर शनिवार की शाम डेढ़ दर्जन युवकों ने लामबंद होकर जानलेवा हमला किया। हमले से विराट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घायल की मां वंदना यादव ने धूमनगंज थाने में 14 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।वंदना यादव ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा विराट शाम करीब पांच बजे घर से बाहर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। जहां आरोपियों ने उस पर हमला किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...