सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 31 मार्च को किशोर पर चाकू से हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित के पिता की तहरीर पर की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित किशोर के पिता जमीरुल्लाह उर्फ भदई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ छोटू गांव में ही अरविंद गुप्त की दुकान पर बैठा था। इस दौरान गांव का ही फैय्याज पुत्र अबूशहमा वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी द्वारा घर से लाया गया सब्जी काटने वाला चाकू निकालकर छोटू पर हमला कर दिया। हमले में छोटू के पेट और बांईं पसली में गंभीर चोटें आईं इससे वह लहूलुहान हो गया। मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.