रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ रांची के सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स की ओर से शुक्रवार को किशोर न्याय प्रणाली के 10 वर्ष पर चिंतन विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों, प्रैक्टिशनर्स और बाल अधिकार क्षेत्र के विशेषज्ञों ने किशोर न्याय प्रणाली के कार्यान्वयन, चुनौतियों व भविष्य की दिशा पर चर्चा की। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक आर. पाटिल व डीन ऑफ फैकल्टी प्रो. डॉ. के. श्यामला उपस्थित रहे। वहीं, पैनलिस्ट के रूप में यूनिसेफ झारखंड की चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट प्रीति श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, आशित मोदी, रिमझिम वैष्णवी आदि ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- बाल संवेदनशील व पुलिसिंग मामले का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन वक्ताओं ने किशोर न्याय अधिनियम...