पिथौरागढ़, जुलाई 7 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नारायण नगर डीडीहाट व देवल अस्कोट में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वृक्षों के संरक्षण, जलवायु अनुकूलनशीलता और सामुदायिक जिम्मेदारी का संदेश देना है। बाद में सचिव मंजू देवी ने कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम, साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी व उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...