हापुड़, मई 18 -- थाना क्षेत्र में साप्ताहिक पैठ बाजार से एक किशोर ने प्याज लहसुन ठेले से हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से किशोर की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि घटना पिछले बुधवार साप्ताहिक पैठ बाजार की हैं। यह भी पढ़ें- दालमोट व्यवसायी से 60 हजार रुपये व स्कूटी की लूटघटना का विवरण जानकारी के अनुसार मोहल्ला अनस ने बताया कि ​उसका छोटा भाई सब्जी का काम करता हैं। बुधवार को उसके भाई ने कस्बे में साप्ताहिक पैठ बाजार में प्याज लहसुन का ठेला लगाया था। जिसमें की दिनभर की बिक्री के तकरीबन 6 से 7 हजार रुपये एक टोकरी में रखे हुए थे। पीड़ित युवक पास के ही ठेली से प्याज ...