मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- बुढ़ाना। कस्बे में एक दुकान से खरीदारी के दौरान युवक की जेब से किशोर ने 40 हजार रुपये साफ कर दिए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना रतनपुरी के गांव रियावली नगला निवासी इरफान पुत्र अफजल कस्बे की एसबीआई मार्किट में एक चूड़ियों की दुकान पर खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान दुकान पर भीड़ का फायदा उठाकर एक किशोर ने उसकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। जिसमें आरोपी किशोर जेब से चोरी करता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने परिवार में शादी की तैयारियों में व्यस्तता के कारण अभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.