रामपुर, मई 28 -- ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर में बुधवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए मंदिर परिसर में बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ई-रिक्शा और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली एक किशोर चला रहा था। मधुकर गांव अड्डे के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। उस समय बंदार निवासी ई-रिक्शा चालक सवारियां भर रहा था। ट्रैक्टर को अपनी ओर आता देख चालक मौके से हट गया और बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी, फिर मंदिर परिसर की दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों के लेंटर और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद किशोर मौके से खिसक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...