सोनभद्र, फरवरी 25 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना अंतर्गत काली मंदिर बस स्टैंड बस्ती के एक आवास में 17 वर्षीय युवक ने छत के पाइप में तार से फांसी लगा अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिससे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धि रवाना कर जांच शुरू कर दी है। शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि झारखंड का रहने वाला अरशद अंसारी पुत्र इम्तियाज अंसारी कुछ दिन पहले अपने गांव झारखंड से अपने पिता के यहां शक्तिनगर आया था। पिता काली मंदिर बस्ती में भाड़े पर रहते है और खड़िया परियोजना के एक निजी ओबी कंपनी में ड्राइवर पद पर तैनात है। रात लगभग 9:30 बजे घर पर आए तो अंदर से दरवाजा बंद था।खिड़की से देखा तो बेट...