चित्रकूट, मई 4 -- मऊ। थाना क्षेत्र के कोपा गांव के मजरा मटियारा निवासी राम प्रसाद के 17 वर्षीय बेटे बृहृमप्रकाश ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत में जामुन के पेड़ पर गमछे के फंदे में लटका पाया गया। वह दोपहर में घर से खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकला था। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। बेटे को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि खुदकुशी का कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.