बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता मटौध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी 15 वर्षीय सुमित पुत्र अशोक ने गुरूवार की शाम घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो घरवालो को आशंका हुई। मौके पर पहुंचे परिजनो ने देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। तत्काल फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...