शाहजहांपुर, मार्च 31 -- मीरानपुर कटरा। किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। आत्महत्या की वजह पता नहीं लगी है। खैरपुर के मोहम्मद यूनुस का किशोर बेटा मोहम्मद फैज 14 कल दिन में गायब हो गया। घरवाले उसकी तलाश करते रहे लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लगा। देर शाम घर की छत पर बने कमरे में उसका शव कुंडे से लटका मिला तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से बातचीत कर घटना के बावत जानकारी ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अनुमान है किशोर ने कल किसी समय छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छत पर बने कमरे की तरफ दिन में कोई नहीं गया और परिजन उसे इधर उधर तलाश करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.