गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में चौधरी पार्किंग के पास एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पुलिस को मिली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक कमरे में किशोर के फंदा लगाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने के बाद किशोर का शव फंदे से उतारा गया। मृतक की पहचान बरेली के मोहनपुर नकटिका निवासी पंकज के रूप में हुई। वह यहां अकेले रहता था। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई ...