उन्नाव, फरवरी 27 -- बीघापुर। नगर पंचायत स्थित सीएचसी परिसर में गुरुवार रात 16 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। मानसिक रूप से बीमार किशोर को पुलिस और दमकलकर्मी दो घंटे की मशक्कत के बाद समझाकर नीचे उतार पाए। सुरक्षित परिजनों के हवाले किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार घंटों तक तनाव और डर के साए में रहे। कोतवाली क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव का रहने वाला आदर्श गुरुवार को अपनी मां से संपत्ति में अपना हिस्सा मांगकर अलग रहने के लिए लड़ पड़ा। मां के डांटने पर उसने पहले छत से कूदने की कोशिश की, जिससे चोटें आईं। इलाज के लिए परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां इलाज के बाद किशोर अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर इंदेमऊ चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह व फाय...