मैनपुरी, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जिलही निवासी एक 15 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। जहां से उसे परिजन मैनपुरी के निजी अस्पताल और फिर आगरा ले गए। क्षेत्र के ग्राम जिलही निवासी ऋषभ पुत्र गणेश चंद्र कस्बा के एक इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र है। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल आया। सुबह 10 बजे वह वॉशरूम गया, जहां उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। काफी देर तक जब वॉशरूप से ऋषभ क्लास में नहीं पहुंचा तो साथी छात्रों ने तलाश की। तबीयत बिगड़ने पर मुंह से झाग निकलने पर हड़कंप मच गया। सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी बेवर ले गए जहां से उसे मैनपुरी निजी अस्पताल और फिर आगरा ले जाया गया।ऋषभ का आगरा में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही ...