किशोर ने अपने ही घर से 15 लाख के गहने चुराए
मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में पांच मार्च को दोस्तों के साथ मिलकर किशोर ने अपने ही घर से 15 लाख के गहने और 35 सौ रुपए नकद चुरा लिया। आभूषण को साहेबगंज बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी को बेच दिया। मामले को लेकर गृहस्वामी संतोष कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है, इसमें ज्वेलर्स के संचालक रोहित राज को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्र ने चार दोस्तों के बहकावे में आकर झोला में रखे गहने और 3500 नकद चुरा लिया। उसके बाद साहेबगंज बाजार स्थित ज्वेलर्स के मालिक के हाथों बेच दिया। इसके एवज में ज्वेलर्स के मालिक रोहित राज ने पुत्र को 55 हजार रुपया दिया। वह रुपया दो दोस्तों ने ले लिया और अपने घर में पुत्र को छिपा दिया। खोजबीन के दौरान पुत्र ने परिजनों को सारी बात बताई। इधर, दारोगा नीतीश कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.