सोनभद्र, फरवरी 25 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के काली मंदिर बस स्टैंड बस्ती स्थित आवास में एक किशोर ने घर में सीट के पाइप में बिजली के तार के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि झारखंड का रहने वाला अरशद अंसारी पुत्र इम्तियाज अंसारी कुछ दिन पहले अपने गांव झारखंड से अपने पिता के यहां शक्तिनगर काली मंदिर आया था। पिता काली मंदिर बस्ती में भाड़े पर रहते थे। खड़िया परियोजना के एक निजी ओबी कंपनी में ड्राइवर पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात लगभग साढे़ नौ बजे जब पिता घर पर आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो बेटा फांसी के फंदे से झूला हुआ था। घटना की जानकारी पिता ने पुलिस को दी है फिलहाल पुलिस पीएम की कार्रवाई के बाद विवेचना में जुट गई...