महोबा, मार्च 13 -- कुलपहाड़,संवाददाता। नगर के बीचों बीच मुख्य बाजार में स्थित एतिहासिक किशोर सागर तालाब के दिन अब बहुत ही जल्द बदलने वाले हैं। शुक्रवार को चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया व अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार की मौजूदगी में भूमि पूजन कर इस तालाब का अमृत टू योजना के अंतर्गत सुंदरीकरण निर्माण कार्य को शुभारंभ कर दिया गया है। यह तालाब विगत 3 वर्षों से खुदाई के बाद बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ था। नगर वासियों ने सुंदरीकरण को लेकर खुशी जताई है। नगर के मुख्य बाजार में स्थित ऐतिहासिक किशोर सागर तालाब के बगल में एक रामलीला मैदान है। उस समय रामलीला कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी लंका दहन करने के लिए तार झूले द्वारा पूछ में आग लेकर लंका दहन कर वापस आया करते थे। जिसे दे...