किशोर डेंगू संक्रमित, निजी सेंटरों में बढ़े संदिग्ध मरीज
फतेहपुर, अक्टूबर 6 -- फतेहपुर-खागा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खागा के ऐरायां ब्लाक के ऐलई गांव में 16 वर्षीय किशोर की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में जांच और एंटीलार्वा दवा के छिड़काव के निर्देश दिए हैं। वहीं शहर के निजी पैथोलॉजी सेंटरों में रोजाना डेंगू के कई संदिग्ध मरीज जांच कराने पहुंच रहे हैं। निजी सेंटरों में होने वाली जांच का पूरा ब्योरा स्वास्थ्य विभाग तक नहीं पहुंचने से डेंगू के मरीजों की वास्तविक संख्या सामने नहीं आ पा रही है। ऐलई निवासी छेदीलाल का 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार करीब एक सप्ताह से बुखार, सिरदर्द और थकान से परेशान था। सोमवार को उसके मामा कैलाश चंद्र उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर की सलाह पर सीबीसी, एलएफटी, केएफटी और डेंगू की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में डेंगू की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.