मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड स्कूल में किशोर बालक-बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर का आयोजन किया। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ साधना की शुरुआत कराई, जिसके बाद सूर्य नमस्कार, ताड़ासन और वृक्षासन जैसे महत्वपूर्ण आसन कराए गए। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बच्चों को यम और नियम का महत्व समझाया। उन्होंने विशेष रूप से अस्तेय (चोरी न करना) पर जोर देते हुए कहा कि बिना अनुमति किसी की वस्तु लेना या कर्तव्य का पालन न करना भी चोरी है। मानवीय गुणों को अपनाकर ही व्यक्ति महान बनता है। यह भी पढ़ें- युवाओं को योग का प्रशिक्षण दिया शिविर के अगले दिन बच्चों को शुद्ध क्रियाएं सिखाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...