फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जिराऊ गांव से एक 16 वर्षीय किशोर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिराऊ गांव निवासी विनोद कुमार का 16 वर्षीय पुत्र रचित बुधवार की शाम करीब 5 बजकर 30 बजे परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पिता विनोद कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। यह भी पढ़ें- खेलने निकला किशोर लापता पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.