लखनऊ, मार्च 10 -- राजाजीपुरम इलाके में 16 वर्षीय किशोर को उकसाकर दो दोस्तों ने सिगरेट पिलाई और वीडियो बना लिया। फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। जब मन करता उसे पार्क में बुलाते, चाटे मारते। इतना ही नहीं घर के लाकर में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवर भी ऐंठ लिए। किशोर के घरवाले जब शादी समारोह में जाने के लिए तैयार हुए उन्होंने लॉकर खोला तो जेवर गायब देख सन्न रह गए। पूछताछ में किशोर ने रोते हुए आपबीती सुनाई। किशोर मां की तहरीर पर तालकटोरा पुलिस ने दो नाबालिग दोस्तों उनके माता पिता, नाना और रिश्ते की बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक मुकदमा राजाजीपुरम सेक्टर-13 निवासी पूनम तिवारी ने दर्ज कराया है। पूनम ने तहरीर देकर बताया कि 10 दिसंबर 2025 को उनका ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.