श्रावस्ती, मई 12 -- मल्हीपुर। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राजेश कुमार (12) पुत्र जंग बहादुर मंगलवार अपने साथियो के साथ क्रिकेट खेलने गांव के पास बाग में गया था। क्रिकेट खेलते समय गेंद बास की झाड़ियों में चली गई। राजेश ने गेंद निकलने के लिए अपना बाया हाथ झाड़ियों में डाला था, जहां किसी विषैले जीव ने काट लिया। आसपास खेल रहे साथियो ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां राजेश को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...