बस्ती, जून 13 -- बभनान। गौर थानाक्षेत्र के परासडीह रेहरवा गांव निवासी राज कुमार पुत्र मुरलीधर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि गांव निवासी कैलाश नाथ,संदीप व मनीष ने मेरे पुत्र मोहित कुमार को बेवजह गालीगलौज देते हुए मारा पीटा और जान से मार देने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...