बांदा, मई 28 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के गोरे पुरवा अंश नसेनी निवासी अतीक खां गुरुवार को शाम 11 वर्षीय पुत्र नौमान के साथ बाइक पर बाजार करने कस्बा आए थे। वापस लौटते समय रास्ते में बाइक पंक्चर हो जाने पर वह सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी बीच करतल की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नौमान गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता अतीक खां उसे घायल अवस्था में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...