चंदौली, मई 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक रेलकर्मी के साढ़े 15 साल के पुत्र के पुत्र को एक युवती बहला फुसलाकर गुजरात लेकर चली गई थी। किशोर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस काफी प्रयास के बाद लड़के सहित युवती को बरामद कर लिया। पुलिस लड़की को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है, ताकि अगली कार्रवाई हो सकें।कोतवाली क्षेत्र के एक रेलवे कॉलोनी के रहने वाले रेलकर्मी के साढ़े 17 वर्षीय इकलौते पुत्र को नगर के एक वार्ड की रहने वाली युवती बहला फुसलाकर प्रेमजाल में फंसी ली थी। बीते आठ मई को युवती किशोर को लेकर गुजरात चली गई और शादी कर वहीं रहने लगी थी। इसकी भनक लगने पर रेलकर्मी के परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन काफी खोजबीन के बाद पुलिस में तहरीर देकर गुहार लगाए। इसके बाद पुलिस सर्विलांस के माध्यम से गुजरात में लोकेशन मिलन...