किशोर को बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल
इटावा औरैया, जून 1 -- बकेवर। महेवा निवासी नरसिंह भदौरिया रविवार रात करीब 9 बजे बाइक से लखना से आ रहा था। जैसे ही वह कस्बा स्थित 50 शैय्या अस्पताल के सामने पहुंचा, तभी कस्बा निवासी रामजी अचानक सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और किशोर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नरसिंह भदौरिया और किशोर रामजी दोनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। नरसिंह भदौरिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि किशोर रामजी को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.