बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए एक किशोर को सोनहा पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि नौ फरवरी की रात में स्थानीय थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव में एक लड़का घूम रहा था। ग्रामीणों ने लड़के से पूछताछ कर नाम-पता पूछा तो वह नहीं बता पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस लड़के को पुलिस चौकी असनहरा ले आई। सोशल मीडिया व ग्रामीणों के माध्यम से लड़के की पहचान कराने में जुट गई। युवक की पहचान गोंडा जिले के धानेपुर थानाक्षेत्र के हतवा गांव निवासी रामू (17) पुत्र तिलकराम वर्मा के रुप में हुई। सूचना पर किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बताया कि किशोर मानसिक रुप से कमजोर है। स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर खोजबीन की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.