सासाराम, जुलाई 16 -- सासाराम, निज संवाददाता। शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए एक किशोर को किशोर न्याय परिषद ने 20 दिनों तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अधौरा में कम्युनिटी सर्विस करने की सजा सुनाई है। परिषद ने निर्देश दिया है कि किशोर संस्थान प्रमुख की निगरानी में निर्धारित अवधि तक सेवा कार्य करेगा और इसकी रिपोर्ट परिषद को सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...